Thursday, 10 July 2014

Register IDM with your own name

Register IDM with your own name


Some of you wanted to know how you can you register your IDM with your own name. There can be thousand of way of doing this. Today I will show you the easiest way with the help of a 17kb tool which was basically a patching tool but don't work with new versions. After you patch IDM with one of our patches you register it with your name through some easy steps. Following are the steps.

Download Link

http://urlsharebd.tk/?p=86

Wednesday, 9 July 2014

बच्चों के लिए बेहद उपयोगी 12 वेबसाइट्स

बच्चों के लिए बेहद उपयोगी 12 वेबसाइट्स

दोस्तो, इंटरनेट सर्फिग करना तुम्हारे लिए कोई नई बात नहीं है। तुम सभी अपनी जरूरत के अनुसार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हो। कभी तुम इस का इस्तेमाल सोशल नेटवर्किग साइट के जरिए अपने दोस्तों से गपशप के लिए करते हो तो कभी कोई जानकारी पाने के लिए कम्प्यूटर के करीब जाते हो। इंटरनेट की दुनिया बहुत बड़ी है। इस समंदर में हमने तुम्हारे लिए गोते लगाए। जब हम बाहर निकले तो पाया कि यहां तो तुम बच्चों के लिए ऐसा बहुत कुछ है, जो तुम्हारे बहुत काम का है। जी हां, हम तुम्हारे लिए लेकर आए हैं कुछ टॉप वेबसाइट्स, जिन्हें तुम फेवरेट में हमेशा के लिए एड कर लोगे। इन्हीं वेबसाइट्स की एक झलक दिखा रहे हैं




1. चकल डॉट कॉम
(www.chuckle.com)


चकल डॉट कॉम वेबसाइट पर तुम अपनी पसंद का डिजाइन या फिर चित्रकारी कर सकते हो। साथ ही इसको सेव किया जा सकता है, जिसे बाद में वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अंदर क्रियेटिव कॉर्नर का एक टैग है, जिसे क्लिक करने से तुम यह सब कुछ कर सकते हो। तुम इस वेबसाइट से अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हो। साथ ही इस पर वॉलपेपर डाउनलोड करने की सुविधा भी है।


इस पर मौजूद अध्ययन सामग्री तुम्हारी पढ़ाई में मदद कर सकती है। साथ ही इसके अंदर डिक्शनरी की सुविधा है। यदि तुम्हें अपने किसी दोस्त के लिये कोई ग्रीटिंग चाहिए तो यह सुविधा इस पर मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि इस पर तुम अपने पसंदीदा गेम्स खेल सकते हो। मतलब पढ़ाई के साथ-साथ इस पर ऐसा बहुत कुछ है, जो तुम्हें कई तरह से मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फॉर्म में तुम अपनी बात कह सकते हो।


2. जानकारी का खजाना है यहां
(www.kidswebindia.com)


वेबसाइट के होमपेज पर ही तुम्हें आने वाले त्योहार और छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। होमपेज पर ऊपर ही लिटिल प्रिंस और लिटिल प्रिंसेज 6-11 साल तक के बच्चों के लिए है, जिसमें तुम भी जा सकते हो। इसके अलावा तुम्हारे और तुम्हारे बड़े भाई-बहनों के लिए लिटिल किंग और लिटिल क्वीन टैब हैं, जो 18 साल तक के युवाओं के लिए हैं। बाईं ओर के पैनल में नर्सरी की कविताएं, त्योहार, चुटकुले, खेल, डेंटल केयर, एनिमल किंगडम, जरनल नॉलेज जैसे लिंक हैं, जिनसे तुम्हें खूब सारी कविताएं, जोक्स, गेम्स आदि के अलावा जनरल नॉलेज व दांतों को सुरक्षित रखने के टिप्स मिलते हैं। इनके अलावा इस पैनल में कई लिंक दिए गए हैं। तुम्हारे लिए दाईं ओर फॉर टीन नाम से एक अलग ही पैनल दिया गया है। इसमें कॉम्पटीशन टिप्स, ब्यूटी टिप्स, फूड ग्रुप, फन फ्रैंच रेसिपीज के अलावा वजन कम करने, एग्जाम की तैयारी और ऑनलाइन भाषाएं सीखने के लिए लिंक दिए गए हैं।


3. जानो इंगलिश
(www.agendaweb.org)


तुम्हें इंगलिश सिखाने के लिए ले लाए हैं एक खास वेबसाइट। दोस्तो, इस वेबसाइट का सिर्फ नाम ही एजेंडा वेब नहीं है, बल्कि इसका एजेंडा ही तुम्हें अंग्रेजी सिखाना है। वेबसाइट पर जाओगे तो अंग्रेजी सीखने के लिए बहुत कुछ है। इसके होमपेज पर ग्रामर, वुकेबुलेरी, वर्ब्स, लिसनिंग, सॉन्ग्स, रीडिंग आदि के लिंक दिए गए हैं। इन लिंक्स के नीचे ही इनसे जुड़ी शब्दावली और नियमों के भी लिंक दिए गए हैं, जैसे ग्रामर में कंजंक्शन, प्लूरल, प्रिपोजिशन और वुकेबुलेरी में एनिमल्स, बॉडी, क्लोद्स आदि के नाम व इसी तरह से वर्ब्स व अन्य लिंक में भी उनसे जुड़े लिंक दिए गए हैं।


किसी भी लिंक पर क्लिक करके तुम अपना लेवल चुन कर जैसे एलिमेंटरी, लोअर इंटरमीडिएट, इंटरमीडिएट, अपर इंटरमीडिएट, एडवांस्ड आदि में से एक्सरसाइज कर सकते हो। तो दोस्तो चलो, सीखते हैं इंग्लिश।


4 एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस की गाइड
(www.bestedsites.com)


तुम्हारे लिए बेस्ट एजुकेशनल साइट्स की जानकारी। इस वेबसाइट एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइट्स के लिंक में तुम ब्रहांड व स्पेस साइंस की बेहतरीन साइट्स से अपने ज्ञान भंडार को और बढ़ा सकते हो। इंजीनियरिंग का लिंक तुम्हें इसकी सवरेत्तम वेबसाइट पर पहुंचा देगा। लैंग्वेज आर्ट्स साइट्स में तुम अपने भाषा ज्ञान में बढ़ोत्तरी कर पाओगे। मैथ्स साइट्स तुम्हें मैथ्स की उलझनों से निकालने में मददगार साबित होंगी। म्यूजियम ऑफ द वर्ड, न्यूज साइट्स फॉर द किड्स, रेफरेंस लिंक, साइंस साइट्स, सर्च इंजन्स, सोशल स्टडीज साइट्स, टीचर रिसोर्सेज के लिंक भी इनकी सबसे अच्छी वेबसाइट्स तक तुम्हें पहुंचा देंगे।


5 जब कम्प्यूटर बन जाए टीचर
(www.indianchildren.com)


इतिहास की गलियों में कहीं भटक जाओ या विज्ञान में हो कुछ और ज्ञान की जरूरत या फिर गणित के अंकों में कहीं जाओ उलझ तो इस वेबसाइट पर तुम्हारी परेशानी का हल मिल जाएगा। भूगोल में हो परेशानी या अंग्रेजी की हो दिक्कत और जानना हो कुछ कंप्यूटर या हैल्थ आदि के बारे में तो यह वेबसाइट तुम्हारी हर मदद करेगी। वेबसाइट पर जाते ही तुम्हें दाईं ओर के पैनल में पूरा मेन्यू मिलेगा, जिसमें तुम अपने विषय को चुन कर अपनी उलझन को सुलझा सकते हो। बाईं ओर इसी तरह से तस्वीरों के साथ विषय के लिंक दिए गए हैं।


6 ग्राउंड एक खेल अनेक
http://www.indianchild.in/Sports


यहां पर तुम्हारी पसंद के लगभग हर खेल के बारे में खूब सारी जानकारी समेटी गई है। सिर्फ ऊपर बताए गए खेल ही नहीं, बल्कि कुश्ती, बैडमिंटन, बिलयर्डस, बॉक्सिंग, बंजी जंपिंग, चेस, ड्राइविंग, जिम्नास्टिक्स, खो-खो, कुंफू, ओलंपिक खेल, कॉमनवैल्थ खेल, भारत में खेले जाने वाले विभिन्न खेल, स्विमिंग, टेबल टेनिस और वेटलिफ्टिंग आदि के बारे में भी यहां पर हर तरह की जानकारी को समेटा गया है। यहां से पढ़ कर तुम अपने खेल के बारे में वो सब जान सकते हो, जो आज तक जानना तो चाहते थे, लेकिन कोई बताने वाला नहीं था। सिर्फ यही नहीं, इस वेबसाइट पर तुम्हें अपनी पसंद के अलग-अलग खेलों के विश्व रिकॉर्ड और अन्य रोचक जानकारियां भी मिलेंगी।


7 हिन्दी अब न रहेगी कमजोरी


ये वेबसाइट तुम्हें न सिर्फ हिन्दी और हिन्दी व्याकरण सिखाएगी, बल्कि कई किस्से, कहानियां, कविताएं, पारिवारिक बातें बताने के अलावा मनोरंजन भी कराएगी। तो दोस्तो तुम्हारी इस हिन्दी टीचर का नाम है (www.hindikibindi.com) इसके होमपेज पर तुम्हें शारदा मां की स्तुति मिलेगी। मां शारदा का स्तुति गान करने के बाद तुम्हें वेबपेज के ऊपरी हिस्से में कई टैब दिखेंगे, जैसे विद्यार्थी, पारिवारिक, मनोरंजन व पाठ्य सामग्री आदि। इसी तरह से वेबसाइट के बाईं ओर मुख्यपृष्ठ, परिचय, नामांकन, प्रवेशद्वार, प्रश्नोत्तर आदि लिंक दिखेंगे। विद्यार्थी टैब में तुम्हारे लिए नन्हे मुन्ने, नटखट, युवा वर्ग, कहानियां व कविताएं जैसे वर्ग हैं, जिनमें से तुम अपनी मनपसंद के वर्ग में जा सकते हो। इन्हीं में तुम्हें हिन्दी व्याकरण की बारीकियां भी सीखने को मिलेंगी। मनोरंजन के टैब में मुस्कुराइए वर्ग में चुटकुले, चलचित्र वर्ग में ज्ञानवर्धक वीडियो, समाचार में तुम दुनियाभर के हिन्दी से जुड़े समाचार पढ़ सकते हो।


8 प्रश्न भेजो उत्तर ईमेल से मिलेंगे
(www.allthetests.com)


ऑल द टेस्ट्स डॉट कॉम । इस वेबसाइट में तुम्हारे लिए राइट पैनल में खास एक टैब नॉलेज टेस्ट और एक चिल्ड्रन/किड्स क्विज के नाम से है। नॉलेज टेस्ट टैब में एनिमल/प्लान्ट्स/बायोलॉजी, बुक्स, आर्ट/कल्चर, कार/मोटरबाइक, कॉमन नॉलेज, कंप्यूटर/इंटरनेट, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, लैंग्वेज, रिलीजन,फिजिक्स/कैमिस्ट्री/मैथमैटिक्स आदि लिंक दिए हुए हैं, जिनमें से तुम अपनी मनपसंद विषय के 10-15 प्रश्नों के उत्तर जल्द से जल्द दे सकते हो। उत्तर देने के बाद टेस्ट का रिजल्ट भी तुरंत देख सकते हो और चाहो तो अपना ईमेल पता दे सकते हो। तुम्हारे टेस्ट का रिजल्ट तुम्हें ईमेल कर दिया जाएगा।


9 वन्य जीवों को जानो करीब से


दोस्तो, यहां बात हो रही है वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया की और वेबसाइट का नाम है (www.wildlywise.com होम पेज पर ही तुम्हें शेर, चिंकारा, हाथी, बंदर, बतख आदि की तस्वीरें दिखाई देंगी। साइट में बाईं तरफ कई सारे लिंक दिए गए हैं। फोकस ऑन में जंगल के ही किसी भी एक जानवर या अन्य विषय पर विस्तृत जानकारी है। रिजॉर्ट्स लिंक में देशभर के विभिन्न अभयारण्यों में स्थित रिजॉर्ट के बारे में जानकारी दी गई है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिंक में विभिन्न जंगलों और देशभर के अलग-अलग हिस्सों में एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी समेटी गई है, फिर चाहे वह राफ्टिंग हो या कैंपिंग, जंगल सफारी, ट्रैकिंग, फिशिंग आदि सभी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। फोटोग्राफी के लिंक में कुछ बेहतरीन फोटोग्राफ्स को समेटा गया है। इसके अलावा साइट पर कई तरह के कॉन्टेस्ट भी चलते रहते हैं, जिनमें भाग लेकर तुम कई इनाम भी जीत सकते हो।


10 तुम्हारी सेहत
(www.foodsafetyindia.nic.in)


इस वेबसाइट में सबसे पहले सब्जियों और फलों के बारे में बताया गया है कि तुम्हें उन्हें कैसे और कब खाना चाहिए। यहां तुम्हें यह भी बताया गया है कि फलां सब्जी या फल से तुम्हें क्या फायदा होगा। कई सब्जियों व फलों में प्रति 100 ग्राम में तुम्हें क्या-क्या पोषण मिलता है, यहां विस्तार से हर चीज की जानकारी दी गई है। इस वेबसाइट में फलों व सब्जियों में आमतौर पर पाये जाने वाले बैक्टीरिया, वायरस, वर्म और पैरासाइट्स के बारे में भी बताया गया है।


इसमें सिर्फ फल व सब्जियां ही नहीं, अन्य भोजन, खाने से जुड़ी हुई विभिन्न आदतों, अलग-अलग तरह के असर और बैक्टीरिया व वायरस आदि के बारे में भी अच्छे से विस्तारपूर्वक बताया गया है।


11 रहेगा फिट दिमाग
(www.fitbrains.com)


एक ऐसी वेबसाइट, जो तुम्हें अपनी दिमागी सेहत के लिए सचेत करती है। यह एक विदेशी वेबसाइट है, पर तुम्हें इसका इस्तेमाल करने के लिए लॉग-इन बनाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।


बिना लॉग-इन के ही यह तुम्हारे दिमागी स्वास्थ्य के बारे में तुम्हें बहुत कुछ बता देती है और उसे स्वस्थ रखने का भी तरीका बताती है। ब्रेन गेम के टैब में तुम्हारे लिए कई तरह के ब्रेन गेम, जैसे लैंग्वेज ब्रेन गेम, विजुअल स्पेशल ब्रेन गेम, एक्जिक्यूटिव ब्रेन गेम, मेमोरी ब्रेन गेम और कॉन्सन्ट्रेशन ब्रेन गेम आदि हैं।


12 संगीत की एबीसीडी
(www.sfskids.com)


इसका इंट्रो पेज दिखेगा, जो शानदार म्यूजिक के साथ खुलता है। साइट में ऊपर ही होम, साइट मैप, हैल्प और रेडियो जैसे लिंक आइकन और लिखे हुए हैं, जिन पर क्लिक करके तुम अपनी मनपसंद जगह पर पहुंच सकते हो।


वेबसाइट के बीच के हिस्से में मीट द नोट्स- गो टू बेसिक लिंक दिया गया है। यहां पर तुम संगीत की एबीसीडी सीखोगे।


मेक ए टय़ून विद कंपोजर एक और लिंक है, जहां पर तुम कंपोजर की मदद से कोई टय़ून बना सकते हो। होमपेज पर ही ‘सेंड ए पोस्टकार्ड’ का लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके तुम अपने दोस्तों को पोस्टकार्ड ईमेल करके इस वेबसाइट के बारे में बता सकते हो।


द म्यूजिक लैब में बेसिक्स, टैम्पो, पिच, हारमनी, सिंबल्स पर फार्मलेटर के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी गई है।

Tuesday, 8 July 2014

विंडोज 7 का सिस्टम बैकअप लेने का तरीका !

विंडोज 7 का सिस्टम बैकअप लेने का तरीका !

सिस्टम का बैकअप बनाने का मतलब होता है की आपके कंप्यूटर में मौजूद ऑपरेटिंग सिस्टम समेत तमाम फाइलों की एक अलग कॉपी तैयार करना, जिसे सिस्टम इमेज कहा जाता है!अगर कभी आप के कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी तरह की कोई परेशानी आ जाये तो इसे रीस्टोर कर फिर से आपके कंप्यूटर को पुरानी स्थिति में लाया जा सकता है! सिस्टम इमेज को बनाने के बाद किसी भी दूसरी ड्राइव,पार्टीशन, हार्ड डिस्क, सीडी, डीवीडी, यूएसबी ड्राइव में रखा जा सकता है! 



किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप का बैकअप बनाने के लिए जरूरी है कि आपकी ड्राइव NTFS फाइल सिस्टम के जरिए फॉरमैट की गई हो! विंडोज में हार्ड डिस्क के पाटीर्शन को दो अलग-अलग फाइल सिस्टमों में फॉरमैट करने की सुविधा मौजूद है! ये हैं- FAT और NTFS फाइल सिस्टम! हालांकि आजकल करीब-करीब सभी लोग बेहतर और नए NTFS फाइल सिस्टम का ही प्रयोग करते हैं क्योंकि उसमें डेटा की सुरक्षा, एक्सेस और बैकअप की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं!

कंप्यूटर या लैपटॉप का बैक-अप बनाने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन दबाकर Control Panel पर जाएं और फिर वह System and security पर क्लिक करके Backup Your Computer को क्लिक करें!उसके बाद बाईं तरफ दिख रहे विकल्पों में Create a System Image पर क्लिक करें और फिर यहां पूछी गई जानकारियां देते हुए आगे बढ़ते रहें अंत में आपसे बैकअप इमेज को स्टोर करने की जगह के बारे में पूछा जाएगा! यहां अपने कंप्यूटर की कोई भी ड्राइव या एक्सटर्नल ड्राइव (सीडी, डीवीडी, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, यूएसबी ड्राइव आदि) चुन सकते हैं।अब Start Backup बटन दबाएं! प्रोसेस शुरू हो जाएगी। थोड़ी देर में Windows Image Backup नाम के फोल्डर में सिस्टम इमेज तैयार हो जाएगी! अगर आप ने पहले से कोई सिस्टम इमेज को बना के सेव कर रखा है तो नई इमेज बनने पर पुरानी इमेज डिलीट हो जाएगी!

अगर आप बार-बार खुद बैकअप लेने के झंझट से बचना चाहते हैं तो विंडोज 7 में Automatic Backup का तरीका भी है!ऑटोमैटिक बैकअप सेट करने का तरीका !

सब से पहले Start बटन दबाकर Control Panel खोलें और फिर System and Security पर क्लिक करें! फिर Back and Recovery को क्लिक करें!अब नयी खुलने वाली विंडो में दाईं तरफ ऊपर दिए Setup Backup पर क्लिक करें!अब एक नया डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जिसमें पूछा जाएगा कि आप अपने सिस्टम के बैकअप को कहां रखना(सेव करना) चाहेंगे। यहां अपनी पसंदीदा जगह बताएँ! इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने बैकअप में क्या-क्या शामिल करना चाहेंगे। यहां एक विकल्प Let Windows Choose भी है। आम यूजर्स को इसे चुनना चाहिए। अगर आपको अडवांस्ड जानकारी है तो दूसरा विकल्प चुनकर मनपसंद सामग्री को बैकअप करने का निर्देश दे सकते हैं! अब Review your backup settings के तहत आपसे चुनी हुई सेटिंग्स की पुष्टि करने को कहा जाएगा! यहां दिए Schedule विकल्प के तहत आप यह तय कर सकते हैं कि आपके सिस्टम का बैकअप कितनी जल्दी लिया जाए- रोजाना, हफ्तावार या महीने के आधार पर! बैक अप लेने का वक़्त भी अगर आप चाहे तो वह भी आप सेट कर सकते हैं! अगर आप ने उपर बताये गाये सारे प्रक्रिया को ठीक से किया है तो Save Settings and Run Backup बटन पर क्लिक करें!  बैकअप की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी! इसके बाद आपके बताए Schedule के लिहाज से हर बार बैकअप होता रहेगा

बीएसएनएल के एक ब्रॉडबैंड से कई कंप्यूटर / लैपटॉप जोड़ें

बीएसएनएल के एक ब्रॉडबैंड से कई कंप्यूटर / लैपटॉप जोड़ें

यह सब बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और WA3002G4 मॉडॅम के निर्देश हैं।




मॉडम चालू कर दें और तार से कंप्यूटर को जोड़ दें।
अब (http://192.168.1.1) पर जाएँ, ब्राउज़र के जरिए
यहाँ पर कूटशब्द माँगा जाएगा, जो आमतौर पर प्रयोक्ता नाम ही होता है। इसे बदल देना चाहिए - सुरक्षा की दृष्टि से। खैर आगे बढ़ेंगे तो आपको ऐसा कुछ दिखेगा -

ब्रॉडबैंड-१

इसके बाद, Advanced Setup | WAN में जा के पहली कतार के Edit पर क्लिक करे ।



यहाँ पर दें -
वीपीआई - ०
वीसीआई - ३५
एनेबल वीलॅन टॅगिंग - खाली छोड़ें
सर्विस कैटेगरी - यूबीआर विदाउट पीसीआर


ब्रॉडबैंड-३ 

और आगे बढ़ें। अगले पन्ने पर यह जानकारी दें -
कनेक्शन टाइप - पीपीपीओई
एन्कैप्सुलेशन मोड - एलएलसी/स्नैप-ब्रिजिंग



ब्रॉडबैंड-४"/

अगले पन्ने पर यह जानकारी दें -
पीपीपी यूज़रनेम - अपना बीएसएऩएल प्रयोक्ता नाम डालें - बिना @bsnl.in के केवल अगला हिस्सा
पीपीपी पासवर्ड - अपना बीएसएनएल कूटशब्द डालें - ध्यान दें, आपको अपने राउटर का कूटशब्द भी बदल के रखना चाहिए वरना अगर किसी के हाथ राउटर लग गया तो उसके पास आपका बीएसएनएल कूटशब्द भी है!
ऑथेंटिकेशन मेथड - में AUTO रखें।
बाकी सब खाली छोड़ दें।



ब्रॉडबैंड-५


अगले पन्ने पर,
एनेबल नैट - पर सही का निशान लगाएँ
एनेबल फ़ायरवाल - पर सही का निशान लगाएँ
एनेबल आईजीएमपी मल्टीकास्ट - पर सही का निशान लगाएँ
एनेबल वैन सर्विस - पर सही का निशान लगाएँ
सर्विस नेम - pppoe_0_35_1 - या कुछ भी और चाहें तो रख सकते हैं।

ब्रॉडबैंड-६

यह करने के बाद सेव कर लें।
अब अपने मॉडेम को रिबूट कर लें - यह ब्राउज़र से किया जा सकता है। बाईं पट्टी में अंतिम विकल्प यही है।
अगर आप विंडोज़ एक्स पी पर हैं तो अपनी मशीन पर "शो ऑल कनेक्शंस" कर के लैन और ब्रिज को एक साथ चुनें (कंट्रोल दबाए रखें और दोनों पर एक एक कर के चटका लगाएँ। फिर दाँया चटका मार के ब्रिज का विकल्प चुनें। और फिर मशीन को भी रिबूट कर डालें। अगर आप सेब पर हैं तो यह सब करने की ज़रूरत नहीं है।
बस हो गया! अब, जब आपका मॉडम फिर से चालू होगा तो उसमें चार बत्तियाँ जलेंगी - एक लाल - बाईं तरफ़ - पॉवर की, फिर नारंगी-पीली - एडीएसएल सिग्नल की, फिर तीसरी हरी - इंटर्नेट की (यह आपका कूटशब्द इस्तेमाल करके जुड़ेगा और फिर हरा होगा) और आखिरी लैन की। और आप किसी भी कंप्यूटर के जरिए बेतार से इससे जुड़ सकते हैं। मॉडम चालू होने के ३-४ सेकिंड बाद वह खुद ही जाल से जुड़ जाएगा और अन्य कंप्यूटरों को अपने आप ही 192.168.1.* के तहत आईपी भी पकड़ा देगा।

अब अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही इस्तेमाल करें

अब अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही इस्तेमाल करें

[usbdeviceshare-server.jpg]

[usbdeviceshare-client.jpg]

आप अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही यूज कर सकते है हाँ अगर आपने अपना पेन-ड्राइव या कोई दूसरा यूएसबी डिवाईस अपने घर वाले पीसी पर लगा रखा है , उसे आप ऑफिस में या किसी सायबर कैफे में बैठकर एक्सेस कर सकते है बिलकुल वैसे ही ,जैसे की वो आपके पीसी में लगा हो इसके लिए आपको एक सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा जिसका नाम है :USB Device Share
सबसे पहले आप जहाँ अपना डिवाईस लगायेगे,यानि जिस पीसी में आपका यूएसबी डिवाईस लगा होगा, उस पीसी पर आप USBDeviceShare-server को इंस्टाल कीजिये


उसके बाद आप जहाँ से यूएसबी डिवाईस एक्सेस करेंगे,उस पीसी पर USB Device Share Client डाउनलोड कीजिये

टोरांट फाइल को स्पीड में डाउनलोड करने का बेहतरीन तरीका

टोरांट फाइल को स्पीड में डाउनलोड करने का बेहतरीन तरीका

इंटरनेट से कोई फाइल डाउनलोड करने के लिए अक्सर लोग इंटरनेट डाउनलोड मैनेजर का इस्तेमाल करते है इंटरनेट से फाइल डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट डाउनलोड मेनेजर एक बेहतरीन सोफ्टवेयर है.

लेकिन ये जरुरी तो नहीं की हर फाइल डाउनलोड मेनेजर के द्वरा ही डाउनलोड हो कुछ फाइल टोरांट सोफ्टवेयर से डाउनलोड होती है क्युकी बहुत से ऐसे सोफ्टवेयर और मूवी है जो हमे बस टोरांट फाइल में ही मिलते है
लेकिन जो फाइल टोरांट सोफ्टवेयर से डाउनलोड होती है उसकी डाउनलोड स्पीड बहुत कम आती है आज मैं आपको ऐसा तरीका बताने वाला हु जिसे करने के बाद आप टोरांट फाइल को भी इंटरनेट डाउनलोड के द्वारा डाउनलोड कर सकते हो इन्टरनेट डाउनलोड के द्वारा टोरांट फाइल बहुत ही तेज स्पीड से डाउनलोड होगी
अगर आप टोरेंट फाइल को इन्टरनेट डाउनलोड मेनेजर के द्वारा डाउनलोड करना चाहते है तो सबसे पहले आप यहाँ क्लीक करके कोई भी टोरेंट फाइल डाउनलोड कर ले

फाइल डाउनलोड करने के बाद आपको यहाँ क्लीक करके उस साईट पर जाना होगा जिसके द्वारा आप टोरांट फाइल को सीधे इनरनेट डाउनलोड मैनेजर के द्वारा डाउनलोड कर सकते हो
इस साईट पर जाने के बाद अपनी कोई भी टोरांट फाइल अपलोड करे और Go बटन पर क्लीक करके फ्री वाले बटन पर क्लीक करे कुछ देर इन्तजार करे थोड़ी देर में ही आपके सामने एक नया डाउनलोड लिंक आ जायेगा जिस पर क्लीक करके आपकी टोरांट फाइल सीधे इंटरनेट डाउनलोड मेनेजर के द्वारा डाउनलोड होगी वो भी बहुत तेज स्पीड में चाहो तो अजमा कर देख लो 

गूगल की नई सर्विस का फायदा उठाकर कंप्यूटर में महारथ हासिल करे

गूगल की नई सर्विस का फायदा उठाकर कंप्यूटर में महारथ हासिल करे

इंटरनेट ऐसी दुनिया है जिसका इस्तेमाल हर कोई किसी ना किसी रूप में करता ही है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हे इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी नहीं होती इनमे से ज्यादातर महिलाए होती है ऐसी ही महिलाओं को ध्यान में रखते हुवे गूगल ने अपनी नयी सर्विस शुरू की है जिसे आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है गूगल अपनी इस सर्विस के द्वारा महिलाओं के लिए इंटरनेट पर पहुच बनाना आसान बना देगा इस वेबसाइट के जरिये गूगल इंटरनेट से जुडी हर वो जानकारी देगा जिसे देखने के बाद आप बहुत ही आराम से इंटरनेट और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते है इसी से जुड़े कुछ लिंक मैं भी निचे दे रहा हु जिस पर क्लीक करके आप विडियो देख सकते है

कंप्यूटर की जानकारी 
अपना कंप्यूटर चालू और बंद करना
अपने कंप्यूटर स्क्रीन का रंग और चमक ठीक करना
कम्प्यूटर का वॉल्यूम अड्जस्ट करना
इंटरनेट पर माइक द्वारा लोगो से बात करें
दूसरे ऑॅन्लाइन व्यक्ति को वेब कैम द्वारा देखें
अपने कंप्यूटर की घड़ी पर समय बदलना
फ़ाइलों को एक कंप्यूटर से दूसरे में डालना
अपने कंप्यूटर स्क्रीन का रूप बदलें 
इंटरनेट से शब्दों को कॉपी और पेस्ट करना 

इंटरनेट की जानकारी
इंटरनेट ब्राउज़र से इंटरनेट पर जाना
ऑॅन्लाइन जानकरी खोजना
एक समय पर अनेक साइटों का इस्तेमाल
मैप्स को ऑन्लाइन देखना और इस्तेमाल करना 
इंटरनेट पर बिज़नेस के फ़ोन नम्बर खोजना
इंटरनेट पर रेस्टौरेन्ट्स खोजना
इंटरनेट पर खाना बनाने कि विधी खोजना 
ठीक से पढ़ने के लिए अक्षरों को बड़ा या छोटा करना 
फ़ाइल्स को इंटरनेट से कम्प्यूटर पर सेव करना
वेब पेजेज़ को बुकमार्क करना 
इन्टरनेट के लिए सही पासवर्ड्स चुनना
ब्राउज़र खुलने पर पहली कौन सी वेबसाइट देखना चाहते हैं 
Chrome डाउनलोड करना

चैट और ईमेल 
ईमेल आई डी बनाना
ईमेल भेजना और प्राप्त करना
इंटरनेट पर चैट करना 
इंटरनेट पर वीडियो के माध्यम से बात करना 
ईमेल के द्वारा फाइलें भेजना 
फ़ोन पर ईमेल देखना
हानिकारक इमेल्स से सावधान 

विडियो ऑनलाइन 
इंटरनेट पर वीडियो देखना 
इंटरनेट पर वीडियो शेयर करना 

भाषाए 
अपनी भाषा में जानकारी ढूँढना 
अपनी भाषा में ईमेल भेजना 
भाषा अनुवाद के लिए इंटरनेट का प्रयोग

ये वो लिंक है जिन्हे देखने के बाद आप लोग भी कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करने में माहिर हो जाओगे