Tuesday, 8 July 2014

विंडोज 7 का सिस्टम बैकअप लेने का तरीका !

विंडोज 7 का सिस्टम बैकअप लेने का तरीका !

सिस्टम का बैकअप बनाने का मतलब होता है की आपके कंप्यूटर में मौजूद ऑपरेटिंग सिस्टम समेत तमाम फाइलों की एक अलग कॉपी तैयार करना, जिसे सिस्टम इमेज कहा जाता है!अगर कभी आप के कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी तरह की कोई परेशानी आ जाये तो इसे रीस्टोर कर फिर से आपके कंप्यूटर को पुरानी स्थिति में लाया जा सकता है! सिस्टम इमेज को बनाने के बाद किसी भी दूसरी ड्राइव,पार्टीशन, हार्ड डिस्क, सीडी, डीवीडी, यूएसबी ड्राइव में रखा जा सकता है! 



किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप का बैकअप बनाने के लिए जरूरी है कि आपकी ड्राइव NTFS फाइल सिस्टम के जरिए फॉरमैट की गई हो! विंडोज में हार्ड डिस्क के पाटीर्शन को दो अलग-अलग फाइल सिस्टमों में फॉरमैट करने की सुविधा मौजूद है! ये हैं- FAT और NTFS फाइल सिस्टम! हालांकि आजकल करीब-करीब सभी लोग बेहतर और नए NTFS फाइल सिस्टम का ही प्रयोग करते हैं क्योंकि उसमें डेटा की सुरक्षा, एक्सेस और बैकअप की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं!

कंप्यूटर या लैपटॉप का बैक-अप बनाने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन दबाकर Control Panel पर जाएं और फिर वह System and security पर क्लिक करके Backup Your Computer को क्लिक करें!उसके बाद बाईं तरफ दिख रहे विकल्पों में Create a System Image पर क्लिक करें और फिर यहां पूछी गई जानकारियां देते हुए आगे बढ़ते रहें अंत में आपसे बैकअप इमेज को स्टोर करने की जगह के बारे में पूछा जाएगा! यहां अपने कंप्यूटर की कोई भी ड्राइव या एक्सटर्नल ड्राइव (सीडी, डीवीडी, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, यूएसबी ड्राइव आदि) चुन सकते हैं।अब Start Backup बटन दबाएं! प्रोसेस शुरू हो जाएगी। थोड़ी देर में Windows Image Backup नाम के फोल्डर में सिस्टम इमेज तैयार हो जाएगी! अगर आप ने पहले से कोई सिस्टम इमेज को बना के सेव कर रखा है तो नई इमेज बनने पर पुरानी इमेज डिलीट हो जाएगी!

अगर आप बार-बार खुद बैकअप लेने के झंझट से बचना चाहते हैं तो विंडोज 7 में Automatic Backup का तरीका भी है!ऑटोमैटिक बैकअप सेट करने का तरीका !

सब से पहले Start बटन दबाकर Control Panel खोलें और फिर System and Security पर क्लिक करें! फिर Back and Recovery को क्लिक करें!अब नयी खुलने वाली विंडो में दाईं तरफ ऊपर दिए Setup Backup पर क्लिक करें!अब एक नया डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जिसमें पूछा जाएगा कि आप अपने सिस्टम के बैकअप को कहां रखना(सेव करना) चाहेंगे। यहां अपनी पसंदीदा जगह बताएँ! इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने बैकअप में क्या-क्या शामिल करना चाहेंगे। यहां एक विकल्प Let Windows Choose भी है। आम यूजर्स को इसे चुनना चाहिए। अगर आपको अडवांस्ड जानकारी है तो दूसरा विकल्प चुनकर मनपसंद सामग्री को बैकअप करने का निर्देश दे सकते हैं! अब Review your backup settings के तहत आपसे चुनी हुई सेटिंग्स की पुष्टि करने को कहा जाएगा! यहां दिए Schedule विकल्प के तहत आप यह तय कर सकते हैं कि आपके सिस्टम का बैकअप कितनी जल्दी लिया जाए- रोजाना, हफ्तावार या महीने के आधार पर! बैक अप लेने का वक़्त भी अगर आप चाहे तो वह भी आप सेट कर सकते हैं! अगर आप ने उपर बताये गाये सारे प्रक्रिया को ठीक से किया है तो Save Settings and Run Backup बटन पर क्लिक करें!  बैकअप की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी! इसके बाद आपके बताए Schedule के लिहाज से हर बार बैकअप होता रहेगा

बीएसएनएल के एक ब्रॉडबैंड से कई कंप्यूटर / लैपटॉप जोड़ें

बीएसएनएल के एक ब्रॉडबैंड से कई कंप्यूटर / लैपटॉप जोड़ें

यह सब बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और WA3002G4 मॉडॅम के निर्देश हैं।




मॉडम चालू कर दें और तार से कंप्यूटर को जोड़ दें।
अब (http://192.168.1.1) पर जाएँ, ब्राउज़र के जरिए
यहाँ पर कूटशब्द माँगा जाएगा, जो आमतौर पर प्रयोक्ता नाम ही होता है। इसे बदल देना चाहिए - सुरक्षा की दृष्टि से। खैर आगे बढ़ेंगे तो आपको ऐसा कुछ दिखेगा -

ब्रॉडबैंड-१

इसके बाद, Advanced Setup | WAN में जा के पहली कतार के Edit पर क्लिक करे ।



यहाँ पर दें -
वीपीआई - ०
वीसीआई - ३५
एनेबल वीलॅन टॅगिंग - खाली छोड़ें
सर्विस कैटेगरी - यूबीआर विदाउट पीसीआर


ब्रॉडबैंड-३ 

और आगे बढ़ें। अगले पन्ने पर यह जानकारी दें -
कनेक्शन टाइप - पीपीपीओई
एन्कैप्सुलेशन मोड - एलएलसी/स्नैप-ब्रिजिंग



ब्रॉडबैंड-४"/

अगले पन्ने पर यह जानकारी दें -
पीपीपी यूज़रनेम - अपना बीएसएऩएल प्रयोक्ता नाम डालें - बिना @bsnl.in के केवल अगला हिस्सा
पीपीपी पासवर्ड - अपना बीएसएनएल कूटशब्द डालें - ध्यान दें, आपको अपने राउटर का कूटशब्द भी बदल के रखना चाहिए वरना अगर किसी के हाथ राउटर लग गया तो उसके पास आपका बीएसएनएल कूटशब्द भी है!
ऑथेंटिकेशन मेथड - में AUTO रखें।
बाकी सब खाली छोड़ दें।



ब्रॉडबैंड-५


अगले पन्ने पर,
एनेबल नैट - पर सही का निशान लगाएँ
एनेबल फ़ायरवाल - पर सही का निशान लगाएँ
एनेबल आईजीएमपी मल्टीकास्ट - पर सही का निशान लगाएँ
एनेबल वैन सर्विस - पर सही का निशान लगाएँ
सर्विस नेम - pppoe_0_35_1 - या कुछ भी और चाहें तो रख सकते हैं।

ब्रॉडबैंड-६

यह करने के बाद सेव कर लें।
अब अपने मॉडेम को रिबूट कर लें - यह ब्राउज़र से किया जा सकता है। बाईं पट्टी में अंतिम विकल्प यही है।
अगर आप विंडोज़ एक्स पी पर हैं तो अपनी मशीन पर "शो ऑल कनेक्शंस" कर के लैन और ब्रिज को एक साथ चुनें (कंट्रोल दबाए रखें और दोनों पर एक एक कर के चटका लगाएँ। फिर दाँया चटका मार के ब्रिज का विकल्प चुनें। और फिर मशीन को भी रिबूट कर डालें। अगर आप सेब पर हैं तो यह सब करने की ज़रूरत नहीं है।
बस हो गया! अब, जब आपका मॉडम फिर से चालू होगा तो उसमें चार बत्तियाँ जलेंगी - एक लाल - बाईं तरफ़ - पॉवर की, फिर नारंगी-पीली - एडीएसएल सिग्नल की, फिर तीसरी हरी - इंटर्नेट की (यह आपका कूटशब्द इस्तेमाल करके जुड़ेगा और फिर हरा होगा) और आखिरी लैन की। और आप किसी भी कंप्यूटर के जरिए बेतार से इससे जुड़ सकते हैं। मॉडम चालू होने के ३-४ सेकिंड बाद वह खुद ही जाल से जुड़ जाएगा और अन्य कंप्यूटरों को अपने आप ही 192.168.1.* के तहत आईपी भी पकड़ा देगा।

अब अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही इस्तेमाल करें

अब अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही इस्तेमाल करें

[usbdeviceshare-server.jpg]

[usbdeviceshare-client.jpg]

आप अपना यूएसबी डिवाईस दूर बैठे ही यूज कर सकते है हाँ अगर आपने अपना पेन-ड्राइव या कोई दूसरा यूएसबी डिवाईस अपने घर वाले पीसी पर लगा रखा है , उसे आप ऑफिस में या किसी सायबर कैफे में बैठकर एक्सेस कर सकते है बिलकुल वैसे ही ,जैसे की वो आपके पीसी में लगा हो इसके लिए आपको एक सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा जिसका नाम है :USB Device Share
सबसे पहले आप जहाँ अपना डिवाईस लगायेगे,यानि जिस पीसी में आपका यूएसबी डिवाईस लगा होगा, उस पीसी पर आप USBDeviceShare-server को इंस्टाल कीजिये


उसके बाद आप जहाँ से यूएसबी डिवाईस एक्सेस करेंगे,उस पीसी पर USB Device Share Client डाउनलोड कीजिये

टोरांट फाइल को स्पीड में डाउनलोड करने का बेहतरीन तरीका

टोरांट फाइल को स्पीड में डाउनलोड करने का बेहतरीन तरीका

इंटरनेट से कोई फाइल डाउनलोड करने के लिए अक्सर लोग इंटरनेट डाउनलोड मैनेजर का इस्तेमाल करते है इंटरनेट से फाइल डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट डाउनलोड मेनेजर एक बेहतरीन सोफ्टवेयर है.

लेकिन ये जरुरी तो नहीं की हर फाइल डाउनलोड मेनेजर के द्वरा ही डाउनलोड हो कुछ फाइल टोरांट सोफ्टवेयर से डाउनलोड होती है क्युकी बहुत से ऐसे सोफ्टवेयर और मूवी है जो हमे बस टोरांट फाइल में ही मिलते है
लेकिन जो फाइल टोरांट सोफ्टवेयर से डाउनलोड होती है उसकी डाउनलोड स्पीड बहुत कम आती है आज मैं आपको ऐसा तरीका बताने वाला हु जिसे करने के बाद आप टोरांट फाइल को भी इंटरनेट डाउनलोड के द्वारा डाउनलोड कर सकते हो इन्टरनेट डाउनलोड के द्वारा टोरांट फाइल बहुत ही तेज स्पीड से डाउनलोड होगी
अगर आप टोरेंट फाइल को इन्टरनेट डाउनलोड मेनेजर के द्वारा डाउनलोड करना चाहते है तो सबसे पहले आप यहाँ क्लीक करके कोई भी टोरेंट फाइल डाउनलोड कर ले

फाइल डाउनलोड करने के बाद आपको यहाँ क्लीक करके उस साईट पर जाना होगा जिसके द्वारा आप टोरांट फाइल को सीधे इनरनेट डाउनलोड मैनेजर के द्वारा डाउनलोड कर सकते हो
इस साईट पर जाने के बाद अपनी कोई भी टोरांट फाइल अपलोड करे और Go बटन पर क्लीक करके फ्री वाले बटन पर क्लीक करे कुछ देर इन्तजार करे थोड़ी देर में ही आपके सामने एक नया डाउनलोड लिंक आ जायेगा जिस पर क्लीक करके आपकी टोरांट फाइल सीधे इंटरनेट डाउनलोड मेनेजर के द्वारा डाउनलोड होगी वो भी बहुत तेज स्पीड में चाहो तो अजमा कर देख लो 

गूगल की नई सर्विस का फायदा उठाकर कंप्यूटर में महारथ हासिल करे

गूगल की नई सर्विस का फायदा उठाकर कंप्यूटर में महारथ हासिल करे

इंटरनेट ऐसी दुनिया है जिसका इस्तेमाल हर कोई किसी ना किसी रूप में करता ही है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हे इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी नहीं होती इनमे से ज्यादातर महिलाए होती है ऐसी ही महिलाओं को ध्यान में रखते हुवे गूगल ने अपनी नयी सर्विस शुरू की है जिसे आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है गूगल अपनी इस सर्विस के द्वारा महिलाओं के लिए इंटरनेट पर पहुच बनाना आसान बना देगा इस वेबसाइट के जरिये गूगल इंटरनेट से जुडी हर वो जानकारी देगा जिसे देखने के बाद आप बहुत ही आराम से इंटरनेट और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते है इसी से जुड़े कुछ लिंक मैं भी निचे दे रहा हु जिस पर क्लीक करके आप विडियो देख सकते है

कंप्यूटर की जानकारी 
अपना कंप्यूटर चालू और बंद करना
अपने कंप्यूटर स्क्रीन का रंग और चमक ठीक करना
कम्प्यूटर का वॉल्यूम अड्जस्ट करना
इंटरनेट पर माइक द्वारा लोगो से बात करें
दूसरे ऑॅन्लाइन व्यक्ति को वेब कैम द्वारा देखें
अपने कंप्यूटर की घड़ी पर समय बदलना
फ़ाइलों को एक कंप्यूटर से दूसरे में डालना
अपने कंप्यूटर स्क्रीन का रूप बदलें 
इंटरनेट से शब्दों को कॉपी और पेस्ट करना 

इंटरनेट की जानकारी
इंटरनेट ब्राउज़र से इंटरनेट पर जाना
ऑॅन्लाइन जानकरी खोजना
एक समय पर अनेक साइटों का इस्तेमाल
मैप्स को ऑन्लाइन देखना और इस्तेमाल करना 
इंटरनेट पर बिज़नेस के फ़ोन नम्बर खोजना
इंटरनेट पर रेस्टौरेन्ट्स खोजना
इंटरनेट पर खाना बनाने कि विधी खोजना 
ठीक से पढ़ने के लिए अक्षरों को बड़ा या छोटा करना 
फ़ाइल्स को इंटरनेट से कम्प्यूटर पर सेव करना
वेब पेजेज़ को बुकमार्क करना 
इन्टरनेट के लिए सही पासवर्ड्स चुनना
ब्राउज़र खुलने पर पहली कौन सी वेबसाइट देखना चाहते हैं 
Chrome डाउनलोड करना

चैट और ईमेल 
ईमेल आई डी बनाना
ईमेल भेजना और प्राप्त करना
इंटरनेट पर चैट करना 
इंटरनेट पर वीडियो के माध्यम से बात करना 
ईमेल के द्वारा फाइलें भेजना 
फ़ोन पर ईमेल देखना
हानिकारक इमेल्स से सावधान 

विडियो ऑनलाइन 
इंटरनेट पर वीडियो देखना 
इंटरनेट पर वीडियो शेयर करना 

भाषाए 
अपनी भाषा में जानकारी ढूँढना 
अपनी भाषा में ईमेल भेजना 
भाषा अनुवाद के लिए इंटरनेट का प्रयोग

ये वो लिंक है जिन्हे देखने के बाद आप लोग भी कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करने में माहिर हो जाओगे

इस बेहतरीन साइट से बिना अपलोड करे किसी को भी बड़ी से बड़ी फाइल भेजे

इस बेहतरीन साइट से बिना अपलोड करे किसी को भी बड़ी से बड़ी फाइल भेजे

हम जब किसी को कोई फाइल भेजते है तो पहले उसे अपलोड करते है अगर फाइल का साइज़ ज्यादा बड़ा हुवा तो अपलोड होने में बहुत टाइम लग जाता है आज मैं आपकी इसी समस्या का हल लेकर आया हु इंटरनेट की दुनिया में बहुत सी ऐसी साइट मौजूद है जो बहुत काम की होती है लेकिन लोगो को उनके बारे में पता नहीं होता आज मैं आपके सामने एक ऐसी ही साइट लाने वाला हु जिसके द्वारा आप बड़ी से बड़ी फाइल बिना अपलोड करे किसी को भी भेज सकते हो
आपमें से बहुत से लोग ये ही सोच रहे होंगे कि बिना अपलोड करे किसी को फाइल कैसे भेज सकते है तो चलो आपको सीधे उसी साइट पर लेकर चलता हु जहा आपके इस सवाल का जवाब मिलेगा
Add caption
आप यहाँ क्लिक करके इस साइट पर जाए चित्र के अनुसार Browse पर क्लिक करके कोई भी फाइल सलेक्ट करे 
फाइल सलेक्ट करते ही कुछ ही सेकेण्ड में आपके सामने एक लिंक आ जायेगा इस लिंक को कॉपी करे और किसी को भी मेल करे आपके द्वारा मेल किया हुवा लिंक उसी टाइम काम करेगा जब आप ऑनलाइन रहोगे यानी जिसके पास आपने ये लिंक भेजा है और उसे आपके द्वारा दिए गए लिंक से फाइल डाउनलोड करनी है तो जब वो डाउनलोड करेगा तब आपका ऑनलाइन रहना जरुरी है अगर आप ऑनलाइन नहीं रहोगे तो आपके द्वारा दिया गया लिंक काम नहीं करे बाकी जानकारी आपको इसकी साइट पर मिल जायेगी

इस तरह आप अपनी किसी भी बड़ी से बड़ी फाइल को बिना अपलोड करे अपने किसी भी सगे संबंधी को भेज सकते हो

अपने कंप्यूटर की स्पीड तेज करे इस छोटे से टूल से

अपने कंप्यूटर की स्पीड तेज करे इस छोटे से टूल से

कंप्यूटर पर काम करते करते बहुत सी ऐसी फाइल होती है, जो आपके सिस्टम में छुप कर चलती रहती है और आपके सिस्टम की स्पीड को स्लो कर देती है। जिसकी वजह से अक्सर कंप्यूटर चलते चलते हेंग या स्लो हो जाता है। इंटरनेट की दुनिया में बहुत से ऐसे सोफ्टवेयर मोजूद है। जिसे डालने के बाद आपके सिस्टम की स्पीड कण्ट्रोल में रहती है। ऐसे बहुत से सोफ्टवेयर मैंने अपने ब्लॉग पर दिए हुवे है जो आपके सिस्टम की स्पीड को कंट्रोल में रखते है।

आज भी आपके लिए एक ऐसा ही सोफ्टवेयर लेकर आया हु, जो आपके स्लो हो चुके सिस्टम में जान भूक देगा। अगर आप अपने सिस्टम की स्पीड में तेजी लाना चाहता है तो एक बार इस सोफ्टवेयर को जरुर अजमा कर देखे। आपकी कसोटी पर खरा उतरेगा ये सोफ्टवेयर। इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे। और इसे डालने के बाद अपने कंप्यूटर की स्पीड में तेजी लाये।